मुख्य सामग्री पर जाएँ

I Love Muhammad(P.B.U.H.)

मुखपृष्ठ

क़ुरआन

क़ुरआन पढ़ें

अरबी पढ़ें, अनुवाद देखें और तिलावत सुनें।

सूरह 56 · मक्की

الواقعة

Al-Waaqia · 96 आयतें

56:3
चर्चा

خَافِضَةٌ رَّافِعَةٌ

नीचे करने वाली, ऊपर उठाने वाली।[1]

अनुवाद संबंधी टिप्पणियाँ

[1] इससे अभिप्राय प्रलय है। जो सत्य के विरोधियों को नीचा करके नरक तक पहुँचाएगी। तथा आज्ञाकारियों को स्वर्ग के ऊँचे स्थान तक पहुँचाएगी। आरंभिक आयतों में प्रलय के होने की चर्चा, फिर उस दिन लोगों के तीन भागों में विभाजित होने का वर्णन किया गया है।

56:8
चर्चा

فَأَصْحَـٰبُ ٱلْمَيْمَنَةِ مَآ أَصْحَـٰبُ ٱلْمَيْمَنَةِ

तो दाहिने हाथ वाले, क्या ही अच्छे हैं दाहिने हाथ वाले![2]

अनुवाद संबंधी टिप्पणियाँ

[2] दाहिने हाथ वाले से अभिप्राय वे लोग हैं जिनका कर्मपत्र दाहिने हाथ में दिया जाएगा। तथा बाएँ हाथ वाले वे दुराचारी होंगे जिनका कर्मपत्र बाएँ हाथ में दिया जाएगा।

56:9
चर्चा

وَأَصْحَـٰبُ ٱلْمَشْـَٔمَةِ مَآ أَصْحَـٰبُ ٱلْمَشْـَٔمَةِ

और बाएँ हाथ वाले, क्या बुरे हैं बाएँ हाथ वाले!

56:11
चर्चा

أُو۟لَـٰٓئِكَ ٱلْمُقَرَّبُونَ

यही लोग निकट किए हुए हैं।[3]

अनुवाद संबंधी टिप्पणियाँ

[3] अर्थात अल्लाह के प्रियवर और उसके समीप होंगे।

56:17
चर्चा

يَطُوفُ عَلَيْهِمْ وِلْدَٰنٌ مُّخَلَّدُونَ

उनके आस-पास (सेवा के लिए) ऐसे बालक फिर रहे होंगे, जो सदा (बालक) ही रहेंगे।

56:18
चर्चा

بِأَكْوَابٍ وَأَبَارِيقَ وَكَأْسٍ مِّن مَّعِينٍ

ऐसे प्याले َऔर सुराहियाँ और छलकते जाम लेकर जो बहती शराब की होंगे।

56:19
चर्चा

لَّا يُصَدَّعُونَ عَنْهَا وَلَا يُنزِفُونَ

वे न उससे सिरदर्द से पीड़ित होंगे और न ही उनकी बुद्धि प्रभावित होगी।

56:27
चर्चा

وَأَصْحَـٰبُ ٱلْيَمِينِ مَآ أَصْحَـٰبُ ٱلْيَمِينِ

और दाहिने हाथ वाले, क्या ही अच्छे हैं दाहिने हाथ वाले!

56:30
चर्चा

وَظِلٍّ مَّمْدُودٍ

और ऐसी छाया में जो अच्छी तरह फैली हुई है।[4]

अनुवाद संबंधी टिप्पणियाँ

[4] ह़दीस में है कि स्वर्ग में एक वृक्ष है जिसकी छाया में सवार सौ वर्ष चलेगा फिर भी वह समाप्त नहीं होगी। (सह़ीह़ बुख़ारी : 4881)

56:45
चर्चा

إِنَّهُمْ كَانُوا۟ قَبْلَ ذَٰلِكَ مُتْرَفِينَ

निश्चय वे इससे पहले (दुनिया की) सुख-सुविधाओं का आनंद ले रहे थे।

56:47
चर्चा

وَكَانُوا۟ يَقُولُونَ أَئِذَا مِتْنَا وَكُنَّا تُرَابًا وَعِظَـٰمًا أَءِنَّا لَمَبْعُوثُونَ

और वे कहा करते थे कि क्या जब हम मर जाएँगे और हम मिट्टी तथा हड्डियाँ हो जाएँगे, तो क्या सचमुच हम अवश्य उठाए जाने वाले हैं?

56:50
चर्चा

لَمَجْمُوعُونَ إِلَىٰ مِيقَـٰتِ يَوْمٍ مَّعْلُومٍ

एक ज्ञात दिन के निश्चित समय पर अवश्य एकत्र किए जाने वाले हैं।

56:52
चर्चा

لَـَٔاكِلُونَ مِن شَجَرٍ مِّن زَقُّومٍ

निश्चय ही ज़क़्क़ूम (थूहड़) के वृक्ष में से खाने वाले हो।[5]

अनुवाद संबंधी टिप्पणियाँ

[5] (देखिए : सूरह साफ़्फ़ात, आयत : 62)

56:55
चर्चा

فَشَـٰرِبُونَ شُرْبَ ٱلْهِيمِ

फिर पीने वाले हो प्यास की बीमारी वाले ऊँट[6] के समान।

अनुवाद संबंधी टिप्पणियाँ

[6] यह ऊँट में एक विशेष रोग होता है जिससे उसकी प्यास नहीं जाती।

56:57
चर्चा

نَحْنُ خَلَقْنَـٰكُمْ فَلَوْلَا تُصَدِّقُونَ

हमने ही तुम्हें पैदा किया, फिर तुम (पुनः जीवित किए जाने को) क्यों सच नहीं मानते?

56:59
चर्चा

ءَأَنتُمْ تَخْلُقُونَهُۥٓ أَمْ نَحْنُ ٱلْخَـٰلِقُونَ

क्या तुम उसे पैदा करते हो, या हम ही पैदा करने वाले हैं?

56:60
चर्चा

نَحْنُ قَدَّرْنَا بَيْنَكُمُ ٱلْمَوْتَ وَمَا نَحْنُ بِمَسْبُوقِينَ

हम ही ने तुम्हारे बीच मृत्यु का समय निश्चित किया है और हम कदापि विवश नहीं हैं।

56:61
चर्चा

عَلَىٰٓ أَن نُّبَدِّلَ أَمْثَـٰلَكُمْ وَنُنشِئَكُمْ فِى مَا لَا تَعْلَمُونَ

कि हम तुम्हारे रूप को परिवर्तित कर दें और तुम्हें ऐसी शक्ल-सूरत में पैदा कर दें, जिसे तुम नहीं जानते।

56:62
चर्चा

وَلَقَدْ عَلِمْتُمُ ٱلنَّشْأَةَ ٱلْأُولَىٰ فَلَوْلَا تَذَكَّرُونَ

तथा निश्चय ही तुम पहली पैदाइश को जान चुके हो, फिर तुम नसीहत ग्रहण क्यों नहीं करते?

56:65
चर्चा

لَوْ نَشَآءُ لَجَعَلْنَـٰهُ حُطَـٰمًا فَظَلْتُمْ تَفَكَّهُونَ

यदि हम चाहें, तो अवश्य उसे चूर-चूर कर दें, फिर तुम आश्चर्य करते रह जाओ।

56:69
चर्चा

ءَأَنتُمْ أَنزَلْتُمُوهُ مِنَ ٱلْمُزْنِ أَمْ نَحْنُ ٱلْمُنزِلُونَ

क्या तुमने उसे बादल से उतारा है, या हम ही उतारने वाले हैं?

56:70
चर्चा

لَوْ نَشَآءُ جَعَلْنَـٰهُ أُجَاجًا فَلَوْلَا تَشْكُرُونَ

यदि हम चाहें, तो उसे अत्यंत खारा बना दें, फिर तुम शुक्र अदा क्यों नहीं करते?

56:72
चर्चा

ءَأَنتُمْ أَنشَأْتُمْ شَجَرَتَهَآ أَمْ نَحْنُ ٱلْمُنشِـُٔونَ

क्या तुमने उसके वृक्ष को पैदा किया है, या हम ही पैदा करने वाले हैं?

56:73
चर्चा

نَحْنُ جَعَلْنَـٰهَا تَذْكِرَةً وَمَتَـٰعًا لِّلْمُقْوِينَ

हमने ही उसे यात्रियों के लिए एक नसीहत तथा लाभ का सामान बनाया है।

56:76
चर्चा

وَإِنَّهُۥ لَقَسَمٌ لَّوْ تَعْلَمُونَ عَظِيمٌ

और निःसंदेह यह निश्चय ऐसी क़सम है कि यदि तुम जानो तो बहुत बड़ी है।

56:78
चर्चा

فِى كِتَـٰبٍ مَّكْنُونٍ

एक छिपाकर रखी हुई[7] किताब में (अंकित) है।

अनुवाद संबंधी टिप्पणियाँ

[7] इससे अभिप्राय 'लौह़े मह़फ़ूज़' है।

56:79
चर्चा

لَّا يَمَسُّهُۥٓ إِلَّا ٱلْمُطَهَّرُونَ

इसे कोई नहीं छूता सिवाय उनके जो बहुत पवित्र किए गए हैं।[8]

अनुवाद संबंधी टिप्पणियाँ

[8] इससे अभिप्राय फ़रिश्तें हैं। (देखिए : सूरत अबस, आयत : 15-16)

56:82
चर्चा

وَتَجْعَلُونَ رِزْقَكُمْ أَنَّكُمْ تُكَذِّبُونَ

तथा तुम (क़ुरआन से) अपना हिस्सा यह बनाते हो कि तुम (इसे) झुठलाते हो?

56:85
चर्चा

وَنَحْنُ أَقْرَبُ إِلَيْهِ مِنكُمْ وَلَـٰكِن لَّا تُبْصِرُونَ

तथा हम तुमसे अधिक उसके निकट होते हैं, परंतु तुम नहीं देखते।

56:89
चर्चा

فَرَوْحٌ وَرَيْحَانٌ وَجَنَّتُ نَعِيمٍ

तो उसके लिए आराम और अच्छी जीविका और नेमतों से भरी जन्नत है।

56:91
चर्चा

فَسَلَـٰمٌ لَّكَ مِنْ أَصْحَـٰبِ ٱلْيَمِينِ

तो (कहा जाएगा) तेरे लिए सलामती है (कि तू) दाहिने हाथ वालों में से है।

56:92
चर्चा

وَأَمَّآ إِن كَانَ مِنَ ٱلْمُكَذِّبِينَ ٱلضَّآلِّينَ

और यदि वह व्यक्ति झुठलाने वाले गुमराहों में से है,