मुखपृष्ठ

क़ुरआन

क़ुरआन पढ़ें

अरबी पढ़ें, अनुवाद देखें और तिलावत सुनें।

Surah 75 · meccan

القيامة

Al-Qiyaama · 40 verses

75:1⌁

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ لَآ أُقْسِمُ بِيَوْمِ ٱلْقِيَـٰمَةِ

मैं क़सम खाता हूँ क़ियामत के दिन[1] की।

अनुवाद संबंधी टिप्पणियाँ

[1] किसी चीज़ की क़सम खाने का अर्थ होता है, उसका निश्चित् होना। अर्थात प्रलय का होना निश्चित् है।

सुनें
75:2⌁

وَلَآ أُقْسِمُ بِٱلنَّفْسِ ٱللَّوَّامَةِ

तथा मैं क़सम खाता हूँ निंदा[2] करने वाली अंतरात्मा की।

अनुवाद संबंधी टिप्पणियाँ

[2] मनुष्य की अंतरात्मा की यह विशेषता है कि वह बुराई करने पर उसकी निंदा करती है।

सुनें
75:3⌁

أَيَحْسَبُ ٱلْإِنسَـٰنُ أَلَّن نَّجْمَعَ عِظَامَهُۥ

क्या इनसान समझता है कि हम कभी उसकी हड्डियों को एकत्र नहीं करेंगे?

सुनें
75:4⌁

بَلَىٰ قَـٰدِرِينَ عَلَىٰٓ أَن نُّسَوِّىَ بَنَانَهُۥ

क्यों नहीं? हम इस बता का भी सामर्थ्य रखते हैं कि उसकी उंगलियों की पोर-पोर सीधी कर दें।

सुनें
75:5⌁

بَلْ يُرِيدُ ٱلْإِنسَـٰنُ لِيَفْجُرَ أَمَامَهُۥ

बल्कि मनुष्य चाहता है कि अपने आगे भी[3] गुनाह करता रहे।

अनुवाद संबंधी टिप्पणियाँ

[3] अर्थात वह प्रलय तथा ह़िसाब का इनकार इसलिए करता है ताकि वह पूरी आयु कुकर्म करता रहे।

सुनें
75:6⌁

يَسْـَٔلُ أَيَّانَ يَوْمُ ٱلْقِيَـٰمَةِ

वह पूछता है कि क़ियामत का दिन कब होगा?

सुनें
75:7⌁

فَإِذَا بَرِقَ ٱلْبَصَرُ

तो जब आँख चौंधिया जाएगी।

सुनें
75:8⌁

وَخَسَفَ ٱلْقَمَرُ

और चाँद को ग्रहण लग जाएगा।

सुनें
75:9⌁

وَجُمِعَ ٱلشَّمْسُ وَٱلْقَمَرُ

और सूर्य और चाँद एकत्र[4] कर दिए जाएँगे।

अनुवाद संबंधी टिप्पणियाँ

[4] अर्थात दोनों पश्चिम से अँधेरे होकर निकलेंगे।

सुनें
75:10⌁

يَقُولُ ٱلْإِنسَـٰنُ يَوْمَئِذٍ أَيْنَ ٱلْمَفَرُّ

उस दिन मनुष्य कहेगा कि भागने का स्थान कहाँ है?

सुनें
75:11⌁

كَلَّا لَا وَزَرَ

कदापि नहीं, शरण लेने का स्थान कोई नहीं।

सुनें
75:12⌁

إِلَىٰ رَبِّكَ يَوْمَئِذٍ ٱلْمُسْتَقَرُّ

उस दिन तेरे पालनहार ही की ओर लौटकर जाना है।

सुनें
75:13⌁

يُنَبَّؤُا۟ ٱلْإِنسَـٰنُ يَوْمَئِذٍۭ بِمَا قَدَّمَ وَأَخَّرَ

उस दिन इनसान को बताया जाएगा जो उसने आगे भेजा और जो पीछे छोड़ा।[5]

अनुवाद संबंधी टिप्पणियाँ

[5] अर्थात संसार में जो कर्म किया और जो करना चाहिए था, फिर भी नहीं किया।

सुनें
75:14⌁

بَلِ ٱلْإِنسَـٰنُ عَلَىٰ نَفْسِهِۦ بَصِيرَةٌ

बल्कि इनसान स्वयं अपने विरुद्ध गवाह[6] है।

अनुवाद संबंधी टिप्पणियाँ

[6] अर्थात वह अपने अपराधों को स्वयं भी जानता है क्योंकि पापी का मन स्वयं अपने पाप की गवाही देता है।

सुनें
75:15⌁

وَلَوْ أَلْقَىٰ مَعَاذِيرَهُۥ

अगरचे वह अपने बहाने पेश करे।

सुनें
75:16⌁

لَا تُحَرِّكْ بِهِۦ لِسَانَكَ لِتَعْجَلَ بِهِۦٓ

(ऐ नबी!) आप इसके साथ अपनी ज़ुबान न हिलाएँ[7], ताकि इसे शीघ्र याद कर लें।

अनुवाद संबंधी टिप्पणियाँ

[7] ह़दीस में है कि आप (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) फ़रिश्ते जिब्रील से वह़्य पूरी होने से पहले इस भय से उसे दुहराने लगते कि कुछ भूल न जाएँ। उसी पर यह आयत उतरी। (सह़ीह़ बुख़ारी : 4928, 4929) इसी विषय को सूरत ताहा तथा सूरतुल-आला में भी दुहराया गया है।

सुनें
75:17⌁

إِنَّ عَلَيْنَا جَمْعَهُۥ وَقُرْءَانَهُۥ

निःसंदेह उसको एकत्र करना और (आपका) उसे पढ़ना हमारे ज़िम्मे है।

सुनें
75:18⌁

فَإِذَا قَرَأْنَـٰهُ فَٱتَّبِعْ قُرْءَانَهُۥ

अतः जब हम उसे पढ़ लें, तो आप उसके पठन का अनुसरण करें।

सुनें
75:19⌁

ثُمَّ إِنَّ عَلَيْنَا بَيَانَهُۥ

फिर निःसंदेह उसे स्पषट करना हमारे ही ज़िम्मे है।

सुनें
75:20⌁

كَلَّا بَلْ تُحِبُّونَ ٱلْعَاجِلَةَ

कदापि नहीं[8], बल्कि तुम शीघ्र प्राप्त होने वाली चीज़ (संसार) से प्रेम करते हो।

अनुवाद संबंधी टिप्पणियाँ

[8] यहाँ से बात फिर काफ़िरों की ओर फिर रही है।

सुनें
75:21⌁

وَتَذَرُونَ ٱلْـَٔاخِرَةَ

और बाद में आने वाली (आख़िरत) को छोड़ देते हो।

सुनें
75:22⌁

وُجُوهٌ يَوْمَئِذٍ نَّاضِرَةٌ

उस दिन कई चेहरे तरो-ताज़ा होंगे।

सुनें
75:23⌁

إِلَىٰ رَبِّهَا نَاظِرَةٌ

अपने पालनहार की ओर देख रहे होंगे।

सुनें
75:24⌁

وَوُجُوهٌ يَوْمَئِذٍۭ بَاسِرَةٌ

और कई चेहरे उस दिन बिगड़े हुए होंगे।

सुनें
75:25⌁

تَظُنُّ أَن يُفْعَلَ بِهَا فَاقِرَةٌ

उन्हें विश्वास होगा कि उनके साथ कमड़ तोड़ देने वाली सख्ती की जाएगी।

सुनें
75:26⌁

كَلَّآ إِذَا بَلَغَتِ ٱلتَّرَاقِىَ

कदापि नहीं[9], जब प्राण हँसलियों तक पहुँच जाएगा।

अनुवाद संबंधी टिप्पणियाँ

[9] अर्थात यह विचार सह़ीह़ नहीं कि मौत के पश्चात् सड़-गल जाएँगे और दोबारा जीवित नहीं किए जाएँगे। क्योंकि आत्मा रह जाती है, जो मौत के साथ ही अपने पालनहार की ओर चली जाती है।

सुनें
75:27⌁

وَقِيلَ مَنْ ۜ رَاقٍ

और कहा जाएगा : कौन है झाड़-फूँक करने वाला?

सुनें
75:28⌁

وَظَنَّ أَنَّهُ ٱلْفِرَاقُ

और उसे विश्वास हो जाएगा कि यह (संसार से) जुदाई का समय है।

सुनें
75:29⌁

وَٱلْتَفَّتِ ٱلسَّاقُ بِٱلسَّاقِ

और पिंडली, पिंडली[10] के साथ लिपट जाएगी।

अनुवाद संबंधी टिप्पणियाँ

[10] अर्थात मौत का समय आ जाएगा जो निरंतर दुःख का समय होगा। (इब्ने कसीर)

सुनें
75:30⌁

إِلَىٰ رَبِّكَ يَوْمَئِذٍ ٱلْمَسَاقُ

उस दिन तेरे पालनहार ही की ओर जाना है।

सुनें
75:31⌁

فَلَا صَدَّقَ وَلَا صَلَّىٰ

तो न उसने (सत्य को) माना और न नमाज़ पढ़ी।

सुनें
75:32⌁

وَلَـٰكِن كَذَّبَ وَتَوَلَّىٰ

लेकिन उसने झुठलाया तथा मुँह फेरा।

सुनें
75:33⌁

ثُمَّ ذَهَبَ إِلَىٰٓ أَهْلِهِۦ يَتَمَطَّىٰٓ

फिर अकड़ता हुआ अपने परिजनों की ओर गया।

सुनें
75:34⌁

أَوْلَىٰ لَكَ فَأَوْلَىٰ

तेरे लिए विनाश है, फिर तेरे लिए बर्बादी है।

सुनें
75:35⌁

ثُمَّ أَوْلَىٰ لَكَ فَأَوْلَىٰٓ

फिर तेरे लिए विनाश है, फिर तेरे लिए बर्बादी है।

सुनें
75:36⌁

أَيَحْسَبُ ٱلْإِنسَـٰنُ أَن يُتْرَكَ سُدًى

क्या इनसान समझता है कि उसे यूँ ही बेकार छोड़ दिया जायेगा?[11]

अनुवाद संबंधी टिप्पणियाँ

[11] अर्थात न उसे किसी बात का आदेश दिया जाएगा और न रोका जाएगा और न उससे कर्मों का ह़िसाब लिया जाएगा।

सुनें
75:37⌁

أَلَمْ يَكُ نُطْفَةً مِّن مَّنِىٍّ يُمْنَىٰ

क्या वह वीर्य की एक बूंद नहीं था, जो (गर्भाशय में) गिराई जाती है?

सुनें
75:38⌁

ثُمَّ كَانَ عَلَقَةً فَخَلَقَ فَسَوَّىٰ

फिर वह जमे हुए रक्त का टुकड़ा हुआ, फिर अल्लाह ने पैदा किया और दुरुस्त बनाया।

सुनें
75:39⌁

فَجَعَلَ مِنْهُ ٱلزَّوْجَيْنِ ٱلذَّكَرَ وَٱلْأُنثَىٰٓ

फिर उसने उससे दो प्रकार : नर और मादा बनाए।

सुनें
75:40⌁

أَلَيْسَ ذَٰلِكَ بِقَـٰدِرٍ عَلَىٰٓ أَن يُحْـِۧىَ ٱلْمَوْتَىٰ

क्या वह इसमें समर्थ नहीं कि मुर्दों को जीवित कर दे?

सुनें

Translation: पवित्र कुरआन का अनुवाद · Maulana Abdul Mannan Omar. Source: QuranEnc. Reproduced without modification under QuranEnc reuse terms; source and edition attribution are shown with the translation.

Arabic recitation: Abdul Basit Abdul Samad. Source: EveryAyah / Verse By Verse Quran Project · EveryAyah package retrieved 2026-11-27.

Translation audio: Hindi audio translation (The QURAN Database). Source: The QURAN Database · Audio pack retrieved 2026-11-27.